Tuesday, November 23, 2021

55 वर्ष  की अवस्था ,
और  स्मरतियों  का भंडार ....
परंतु  शायद  हमारी  पीढी उन  भाग्यवान  पीढी में  से हैं  ज़िनके  पास  कुछ  यादें  तो हैं ....
आजकल  के बच्चों  के जैसे रीते  हाथ  तो नहीं हैं ....
पिता जी एक  चिकित्सक थे  , सरकारी  नौकरी  थी , महीने  की  बंधी  बंधाई  रकम  ही घर में  आती थी , और  माँ  उस में  से ही विधिवत  पूरे  घर  का संचालन करती  थी ....
पिताजी  हमेशा  से बहुत ही Easygoing रहें , कभी भी आतिरिक्त  रकम  के लिए उसके  पीछे नहीं भागे ,
जो मिल गया ,
बहुत मिल गया ....
आज भी याद हैं  जब सार्दियों  के आते  ही हम तीनों  भाई बहन सूती छापेदार  रजाई में  माँ और  पिता  जी के साथ बैठ  जाते थे और  कपोल  कल्पित  किस्सों  के साथ माँ  एक स्टील  का डब्बा  जोकि  मेवा  से भरा  होता  था  हम  सब के बीच में  रख  कर  खोल  देती  थी ...
सीमित  आय  में  भी यह  Luxury  वोह  किस  प्रकार  हमको  देती थी  यह वही  जानती  होगी ....
किस्से  कहानियों  के  बीच कब मुट्ठी  भर भर कर हम सब  वोह डिब्बा  खाली  कर  देते  थे  , पता  ही नहीं चलता  था ....
वोह रजाई  की गर्मी  और  माता  पिता का प्रेम हमारे  जीवन  की सारी  रिक्ताओं  को  दूर करके  हमें  हमारें  भविष्य  के  लिए आशवस्त  कर देता था ....
अब आज  कल की दुनिया  में  यह सब कहाँ  मिलता  हैं ,
मेवों  से ज्यादा  महंगे  हो गये  हैं  आजकल  के  रिश्ते .....

Sunday, November 21, 2021

Daddy....

बहुत दिनों  बाद  आज दिल कुछ उदास  सा हैं ,
यादें  घूमड़  रहीं  हैं ,
यूँ  ही आज  "सूई  धागा " हिन्दी  चलचित्र  देखा ,
एक Scene में  बेटा  बहुत ज्यादा  भावुक  हो कर  अपने  पिता  के गले लग जाता  हैं ,
बस यहीं  मैं  भी यादों  की हवेली का दरवाजा खोल  कर  भीतर  दाखिल  हो गया ....
यूँ  तो कभी याद नहीं  कि  Daddy ने मुझे गले लगाया  हो , पर  अपने  अंतिम  दिनों  में  जब वोह मेरे ज्यादा करीब  हो गये  थे , तो जब कभी भी मैँ  कहीं बाहर  जाता  तो उनका  जर्जर होता  ज़िस्म  अपनी  बांहो  में  भरता  और  उनको समझाता  कि  Daddy मैँ  जा  रहा हूँ ,
अपना  ध्यान  रखियेगा  और  Mummy की सारी  बातें  मानियेगा ,
किसी  अच्छे बच्चें  की तरह  वोह मेरी बांहो  में सिमट  जाते  और  सहमति में सर  झुका  कर , सर  नीचे  कर  लेते .....
आज  बस उस  पल का  एहसास  रह  गया  हैं I
Daddy जो नहीं रहें ....