जीवन में जिस ने आपको माँ बोलना सिखाया या फिर ABCD से परिचित कराया वहीं आपका गुरु हो ऐसा ज़रूरी नहीं ,
जीवन में आये उन गुरु को भी नमन करें ज़िन्होने आपको cigrette का पहला कश लेना सिखाया ,
दारू के संग चखना कितना अहम होता हैँ वोह कांधे पर बड़े प्यार से हाथ रख कर Free में यूँ ही समझाया ....
बालिग होते वक़्त की दुरूह ग्रंथियो को धीरे धीरे बड़े ही प्यार से सुलझाया ....
नमन करता हूँ आज जीवन में आयें ऐसे गुरु लोगों को ज़िन्होने सीटी बजाने की अद्भूत कला से अवगत कराया ,
सीटी कितने प्रकार की होती हैँ यह भी बताया ....
लड़की को देख कर बजाने वाली सीटी ,
जानवरों को देख कर बजाने वाली सीटी
तोते वाली सीटी और भी नाना प्रकार की सीटी ....
तेज गती से चल रही Scooter पर कैसे आगे से पीछे य़ा पीछे से आगे आया जाये यह भी बताने से नहीं चूके ...
किताबी अध्यन तो आप अपनी बढ़ती उम्र और अपने हिसाब से भूल या फिर याद रख सकते हैँ ..
परंतु उपरोक्त फ्री की Knowledge आप चाह कर भी नहीं भूल पायेंगे ....
यह ठीक वैसे ही हैँ जैसे जीवन में cycle चलाना सीखना ,
सीख लिया तो कभी भूले ही नहीं ....
चाहे केचीं चलाई चाहे गद्धी पर ...
इसी लिए कहा गया हैँ कि मित्र से अच्छा कोई गुरु नहीं ....
हर कमीने मित्र को Teacher's day की बधाई...💕💐🙏
Monday, September 4, 2023
Happy Teacher's Day
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment