दिल और दिमाग को कड़वा करती पोस्ट ,
भड़काऊ videos , Statements , तस्वीरें और भी ना जाने क्या क्या ...
मन एकदम खट्टा हो चुका था ....
एक खास संप्रादाये का हर व्यक्ति शक के घेरे में खड़ा था ...
तभी घनघना कर फ़ोन बज उठा ...
बात करने वाला व्यक्ति अभिन्न मित्र और एक बेहद नेक दिल डॉक्टर हैं ...
अवाज में चिंता हैं ...
दिल आशंकित हो उठता हैं कि सब ठीक ठाक तो हैं ...
पता चलता हैं कि कोटा (राजस्थान ) में उसके बड़े भाई के 3 बच्चे गत 1 महीने से फसें हुए हैं ....
राशन , गैस सब खत्म हो चुका हैं ,
बाजार य़ा तो बंद हैं य़ा वहां से बिकने वाला समान उनकी जेब की शक्ति से बहुत ऊपर हैं ...
उनकी मदद करनी हैं पर कैसे करें ,
यह चिंता का विषय हैं ...
अंजान शहर
अंजान लोग ....
उम्मीद नहीं थी पर फिर भी यूँ ही फेसबुक प़र मदद की गुहार लगा दी ....
5 मिनट भी नहीं गुजरे होंगे कि एक परीचित का फ़ोन आ गया और उन्होने अपने एक कोटा में रहने वाले मित्र से परिचय करा दिया ...
आनन फानन नंबर , पता दिया गया और रात और गहराती इसके पहले ही बच्चों के पास मदद पहुचं गई ....
दिल गद गद हो गया ...
मस्तक श्रद्धा से झुक गया ...
दिल से ढेरों दुयायें निकल गई ...
मदद करने वाले व्यक्ति का नाम था
मौलाना नफीस बेग .....
No comments:
Post a Comment